Type Here to Get Search Results !

S5 विद्यालय में स्वास्थ्य योग एवं शारीरिक शिक्षा सिलेबस | Health Yoga and Physical Education Syllabus in School

BIHAR D.El.Ed 2nd YEAR S5 विद्यालय में स्वास्थ्य योग एवं शारीरिक शिक्षा सिलेबस

इकाई-1- शारीरिक शिक्षा की समझ

> शारीरिक शिक्षा : अवधारणा एवं महत्व

> शिक्षा एवं स्वास्थ्य से शारीरिक शिक्षा का जुड़ाव :

* भावनात्मक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य तथा संज्ञान के अंतर्सम्बंधों की समझ

> प्रारम्भिक कक्षा के बच्चों के लिए शारीरिक शिक्षा का समावेशी स्वरूप :

* बच्चों की विविध क्षमताओं एवं आवश्यकताओं का ध्यान

* कक्षा, विद्यालय तथा स्थानीय संदर्भ के अनुसार गतिविधियों का समावेशन

> गतिविधियों के दौरान बच्चों का प्रेक्षण (सुपरवाइजिंग) एवं मार्गदर्शन (गाइडिंग)


इकाई-2 -खेल एवं खेलकूद

> खेल एवं खेलकूद : अवधारणा और महत्व (प्रारम्भिक विद्यालयी स्तर के विशेष संदर्भ में)

> खेलकूद के बुनियादी आधार :

* आनन्द (मजे के लिए)

* सुरक्षा (सुरक्षित वातावरण, शारीरिक एव भावनात्मक सुरक्षा)

* सबकी सहभागिता (लड़के, लड़कियों, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का समावेशन)

> अनुभव करके सीखना (बच्चों द्वारा स्वयं से खेल के नियमों को समझना, बनाना आदि)

> प्रारम्भिक विद्यालय के विभिन्न खेलकूद तथा उनका आयोजन :

* बच्चों द्वारा रोजाना खेले जानेवाले स्थानीय रोचक खेल

* कक्षा के अंदर और विद्यालय प्रांगण में कराए जाने योग्य रोचक खेल

* एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज आदि आउटडोर व इनडोर खेलों के आयोजन की बुनियाद समझ प्रारम्भिक विद्यालय की समय-सारणी में खेलकूद का स्थान तथा इसका प्रभावी उपयोग

> चोट एवं जख्म से बचाव तथा प्राथमिक उपचार : फस्ट ऐड सामग्री एवं प्रकिया की समझ

> प्रमुख राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों से परिचय


इकाई 3 योग : विद्यालय में योग

> योग : अवधारणा एवं महत्व

> प्राणायाम और बुनियादी आसनों की समझ

> प्रारम्भिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए योग गतिविधियों का आयोजन

इकाई -4 स्वास्थ्य शिक्षा की समझ तथा विद्यालय का संदर्भ

>स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणात्मक एवं आलोचनात्मक समझ :

* व्यवहार परिवर्तन (बिहेवियर चेंज) मॉडल बनाम स्वास्थ्य संचार (हेल्थ कम्युनिकेशन) मॉडल

* विद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े मुद्दों की पहचान

> पोषण तथा संतुलित आहार की समझ : प्रारम्भिक विद्यालय में आनेवाले बच्चों के विशेष संदर्भ में

> संक्रामक रोगों की समझ तथा उनके रोकथाम की जानकारी > प्रारम्भिक स्तर के विभिन्न विषयों से स्वास्थ्य शिक्षा के उदाहरणों की समझ तथा उनका सीखने की योजना में समावेश

इकाई-5 स्वास्थ्य शिक्षा और विद्यालय

> विद्यालय का भौतिक वातावरण : शौचालय, जलस्रोत, कचरे का निपटान/ प्रबंधन

> विद्यालय में स्वच्छता तथा साफ-सफाई मानकों को सुनिश्चित किए जाने में समुदाय तथा शिक्षकों की भूमिका

> व्यक्तिगत स्वच्छता तथा साफ-सफाई : केस स्टडी से जुड़ी चर्चाओं के माध्यम से बच्चों में हाथ धोने, नहाने, नाखून काटने, साफ कपड़े पहनने जैसी आदतों के विकास के तरीकों को समझना तथा उनका प्रयोग अपने विद्यालय में करना ।

> विद्यालय में मिड डे मील : आधारभूत समझ, सामग्रियों के भंडारण, तैयारी एवं वितरण से सम्बंधित कौशलों का विकास, मिड डे मील से सम्बंधित केस स्टडीज द्वारा नवाचारी प्रयोगों की समझ ।

> हेल्थ कार्ड तथा डिवर्मिंग पुस्तिका के उपयोग की समझ

> विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad