STET SOCIAL SCIENCE NOTES - फ्रांस की क्रांति
| EXAM NAME | BIHAR STET 2026 |
| BOARD | BIHAR SCHOOL EXAMINATION BORD ,PATNA |
| CLASS | 09 |
| SUBJECT | SOCIAL SCIENCE |
| LESSON (पाठ ) | 03( नये सिलेबस के अनुसार 3 नम्बर पर है ) |
| आवश्यक सूचना -3 |
BIHAR STET SOCIAL SCIENCE SYLLABUS PDF
BIHAR BOARD CLASS 9HISTORY CHAPTER - 03 फ्रांस की क्रांति
* यातना शिविर--ऐसे स्थान जहाँ विरोधी लोगों को कैद करके उन पर अत्याचार किये जाते हैं।
* बंधुता-भाईचारे की भावना जो फ्रांस की क्रांति द्वारा उत्पन्न हुई ।
* पादरी वर्ग--वे लोग जो चर्च में धार्मिक कार्यों को अंजाम देते हैं ।
* टाइद--उपज का दसवां भाग जो धर्म द्वारा कर के रूप में प्राप्त किया जाता था।
* टाइल--वह कर जो फ्रांस के लोगों को शासक को देना होता था ।
* लिने-1794 ई. तक फ्रांस में प्रचलित मुद्रा ।
* अज्ञात-एक ऐसी रचना जिसके रचनाकार का कोई पता न हो ।
* मेनर-एक सामंत की जागीर ।
* ग्रामीण किला-एक राजा या शासक वर्ग के किसी सदस्य का ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गाकार भवन ।
* कॉन्वेंट-धार्मिक जीवन को समर्पित समूह की इमारत ।
* नीग्रो या हब्शी-- अफ्रीका के मूल निवासियों के लिये प्रयुक्त होने वाला अपमानजनक शब्द।
* मुक्ति-- एक दास की दासता से स्वतंत्रता ।
* 1774 ई. -- लुई XVI फ्रांस का राजा बनता है । सरकारी खजाना खाली हो चुका है और प्राचीन राजतंत्र के समाज में असंतोष गहराता जा रहा है ।
* 1789 ई. -- एस्टेट्स जेनराल का आह्वान । तृतीय एस्टेट नैशनल असेंली का गठन करता है । बास्तील पर हमला, देहात में किसानों का विद्रोह ।
* 1791 ई. -- सम्राट की शक्तियों पर अंकुश लगाने और सभी मनुष्यों को मूलभूत अधिकार प्रदान करने के लिए संविधान बनाया जाता है ।
* 1792-93 ई. -- फ्रांस गणराज्य बनता है; सिर काट कर राजा को मार दिया जाता है। जैकोबिन गणराज्य का पतन; फ्रांस पर डाईरेक्ट्री का शासन ।
* 1804 ई. -- नेपोलियन फ्रांस का सम्राट बनता है; यूरोप के विशाल भू-भाग पर कब्जा कर लेता है।
* 1815 ई. -- वाटरलू में नेपोलियन की हार ।

