Type Here to Get Search Results !

बिहार में 20 सितम्बर से 10 चरणों में होगी पंचायत चुनाव | BIHAR PANCHAYT CHUNAV 2021


बिहार में 20 सितम्बर से 10 चरणों में होगी पंचायत चुनाव 
 BIHAR PANCHAYT CHUNAV 2021 

AB JANKARI : बिहार में पंचायत चुनाव २०२१ की घोषणा हो चुकी है | यह चुनाव 20 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली है | 10 चरण में यह चुनाव  होगा |


10 चरण में यह चुनाव का सूची इस प्रकार है -- 

प्रथम  चरण  - 20.09.2021, 

दूसरा चरण  - 24.09.2021 

तीसरा चरण - 04.10.2021 

चौथा चरण  -  08.10.2021, 

पांचवा चरण -18.10.2021, 

छह चरण    - 22.10,2021.

सात चरण  -  31.10.2021,

आठ चरण:    07.11 2021

नौ चरण -    15.11.2021 

दस चरण:    25.11.2021 



अत्यावश्यक पंचायत आम चुनाव, 2021

राज्य निर्वाचन आयोग बिहार 

STATE ELECTION COMMISSION,

प्रेषक.

सचिव,

राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार।

सेवा में,

अपर मुख्य सचिव,

 

पंचायती राज विभाग,

बिहार, पटना।

पटना, दिनांक-3 अगस्त, 2021

विषयः- पंचायत/ग्राम कचहरियों के आम चुनाव हेतु अधिसूचना निर्गत करने के संबंध में । 

महाशय,

निदेशानुसार उपयुक्त विषय के संबंध में कहना है कि राज्य में वर्ष 2015 में पंचायतों एवं ग्राम कचहरियों के आम चुनाव द्वारा गठित पंचायतों एवं ग्राम कचहरियों की कार्यावधि जून, 2021 में समाप्त हो गई है।

विदित हो कि कोविड-10 महामारी के कारण ससमय त्रिस्तरीय पंचायत/ग्राम कचहरी का चुनाव नहीं कराया जा सका। बिहार सरकार अधिसूचना संख्या 03/2021 दिनांक 02.06.2021 द्वारा। विघटित पंचायतों के स्थान पर परामर्शी समिति का गठन किया गया है जो दिनांक 02.06.2021 से प्रभावी है। भारत के संविधान के अनुच्छेद-243-5 तथा बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2008 (यथा संशोधित) की धारा 14. चारा 39, घारा 66 तथा धारा 92 के अधीन, उक्त पंचायतों एवं ग्राम कचहरियों का गठन करना आवश्यक है।

उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह अनुशंसा की जाती है कि राज्य में पंचायतों/ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिये दस चरणों में क्रमशः दिनाक 20.09.2021, 24.09. 2021,04.10.2021, 08.10.2021, 18.10.2021, 22.10,2021.31.10.2021, 07.11 2021. 15.11.2021 एवं 25.11.2021 को मतदान संपन्न कराया जाय तथा तदनुसार अधिसूचना दिनांक 20,08.2021 को निर्गत की जाय। महामहिम राज्यपाल के आदेश से निर्गत की जाने वाली अधिसूचना का प्रारूप संलग्न है।

अनुरोध है कि आयोग की अनुशंसा के अनुरूप पंचायत निकायों/ग्राम कचहरियों के निर्वाचन हेतु अघिसूचना निर्गत कर राज्य निर्वाचन आयोग को दिनांक 20.08 2021 को निश्चित रूप से उपलब्ध कराने की कृपा की जाय।

संबंधित लेटर ----- 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad