छात्रो के लिखावट में दोष को दूर करने का उपाय
CHHATRO KE LIKHAVT ME DOSHO DOOR KRNE KE UPAY
प्रश्न 9.लिखते समय छात्र की लिखावट में अनेक दोष आ जाते हैं। आप उनको दूर करने के लिए क्या करेंगे?
उत्तर-अक्षर विन्यास की अशुद्धियों को दूर करने के उपाय :
1. स्वयं संशोधन विधि-
2.शुद्ध उच्चारण का अभ्यास-
3. सुलेख के अभ्यास द्वारा
4. श्रुतिलेख द्वारा
5. व्याकरण नियमों का ज्ञान कराकर -
6. शारीरिक दोषों का उपचार-
7. अध्यापक द्वारा संशोधन
8. अक्षर विन्यास का अभ्यास-
लिखते समय छात्र की लिखावट में अनेक दोष आ जाते हैं। उनको दूर करने के लिए उपाय
1. स्वयं संशोधन विधि-
विद्यार्थी स्वयं अशुद्धियों को पहचान कर, शुद्ध करने की. दिशा में कार्य करे। वह इस कार्य हेतु शब्दकोश का उपयोग करे, शुद्ध शब्दों की तालिका देखें और अशुद्धियों का स्वता निरीक्षण करें।
2.शुद्ध उच्चारण का अभ्यास-
शुद्ध उच्चारण करने पर छात्र शुद्ध लिखेगा। अतः छात्र को शुद्ध उच्चारण कराया जाए। उसे हस्व-दीर्घ व्यंजन, शुद्ध ध्वनि व लिपि स्वरूप का अन्तर बताया जाए।
3. सुलेख के अभ्यास द्वारा-
सुलेख व एक पृष्ठ सुन्दर शुद्ध लेखन से वर्तनी सम्बन्धी अटियों का परिमार्जन होता है।
4. श्रुतिलेख द्वारा -
सप्ताह में एक बार विभिन्न कक्षाओं से श्रुतिलेख कराया जाए।
5. व्याकरण नियमों का ज्ञान कराकर -
बालकों को बहुवचन बनाने के नियम, क्रिया । सम्बन्धी नियम, कारक ज्ञान, संयोजक अव्यय, 'र' का प्रयोग, वर्गों को संयुक्त करने का ज्ञान, संधि, उपसर्ग व प्रत्यय का ज्ञान कराना चाहिए।
6. शारीरिक दोषों का उपचार-
वाणी, श्रवण इन्द्रिय दोषों का उपचार कराया जाए।
7. अध्यापक द्वारा संशोधन–
स्वयं अध्यापक शुद्ध उच्चारण कर व शुद्ध लिखे और पाठ्य पुस्तकों में यदि अशुद्धियाँ हों तो उसे शुद्ध कराए। इसके अतिरिक्त बालक द्वारा अशुद्ध बोलने व लिखने पर उसी समय उसे शुद्ध कराए।
8. अक्षर विन्यास का अभ्यास-
सही व शुद्ध सुन्दर लिखने लिए निम्नांकित उपाय करने चाहिए
(क) लिखने से पहले की तैयारी कराई जाए-
नागरी के विभिन्न मोड़ों को सही ढंग से देखना व उसका अन्तर समझना। उन मोड़ों पर अंगुली/पेंसिल सही ढंग से घुमाकर मांसपेशियों को लचीला बनाकर । वर्ण को अच्छी तरह से देखने का अभ्यास । दो वर्णों का अन्तर समझना व उनकी पहचान का ज्ञान लिखने से पहले कराए जाए।
********************
इसे भी पढ़े -
(1 ) परीक्षा का कॉपी कैसे लिखे का विडियो >>>
(2 ) डी.एल.एड. के सिलेबस को विडिओ देखने के लिए इसे क्लीक करे >>>
**************
(ख) वर्ण लेखन-
अध्यापक मोटे अक्षर में, वर्णों के चरणों का ध्यान रखते हुए स्वयं श्यामपट्ट पर लिखे। छात्र, अध्यापक के हाथ का घुमाव देखे, फिर उसी तरह हवा में, मिट्टी में, स्लेट पर लिखने का अभ्यास कराया जाएँ।
(ग) छात्रों को वर्ण, शब्द, वाक्यों के मध्य की दूरी ज्ञात कराए। छात्र सही रीति से वर्ण लिख रहा है या नहीं इसको अध्यापक देखे तथा सही कराए।
(घ) छात्र के लिखने की त्रुटि पर ध्यान आकर्षित कराए तथा बार-बार लिखने का अभ्यास दिया जाए।
(ङ) खेल विधि अपनाकर-
अक्षर विन्यास प्रतियोगिता कराई जाए। बालकों में शब्दों की अन्त्याक्षरी कराई जाए। शब्दों के मध्य किसी वर्ण को हटाकर शब्द बनाने का खेल कराया जाए। शब्द के वर्गों को, मात्राओं को पलटकर एक शब्द से अनेक सार्थक शब्द बनाने का खेल कराया जाए; जैसे—'अमरसर' शब्द से निम्न प्रकार अनेक सार्थक शब्द बन सकते हैं-अमरसर, सर, अमर, मर, रस। म का न से बनने वाले–मन, कान, काम, मान, नाक, नाम इत्यादि।
(च) कठिन शब्दों के शुद्ध रूप की सूची अभ्यास-पुस्तिका में बनाई जाए। कक्षा में चार्ट लगाया जाए।
(छ) शुद्ध वर्तनी के लिए प्रायोजन अपनाकर विशेष अभ्यास, शिक्षण कराया
(ज) शुद्ध वर्तनी की प्रतियोगिता कराकर सर्वशुद्ध लिखने वाले बालकों को पोल किया जाए।
महत्वपूर्ण लिंक
(Important Link )
(1) सोसल नेटवर्क का लिंक -
डी.एल.एड , बी.एड. , एम.एड. , CTET ,सभी राज्यों के STET एवं सरकारी नोकरी सम्बन्धी NEWS & NOTES एवं SYLLABUS का PDF के लिए AB JANKARI के सोसल नेटवर्क को ज्वाइन करे
(1) टेलीग्राम पर NEWS & NOTES & सिलेबस के PDF के लिए इसे क्लिक कर ज्वाइन करे >>>
(2) फेसबुक पेज पर NEWS , NOTES & सिलेबस के PDF के लिए इसे ज्वाइन करे >>>
(3) Youtube पर न्यूज़ ,नोट्स सिलेबस के लिए इसे क्लिक करे >>>
(4) AB JANKARI व्हाट एप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए इसे क्लिक करे >>>
(5 ) B.Ed & D.El.Ed CTET ,STET News Notes PDF के लिए व्हाट ऐप ग्रुप 3 ज्लिवाइन के लिए इसे क्लिक करे >>>
(2) महत्वपूर्ण प्रश्नों के नोट्स का लिंक-
(1) बी.एड. फर्स्ट ईयर के सभी विषय के नोट्स के लिए इसे क्लिक करे >>>
(2) डी .एल.एड. फर्स्ट इयर के सभी विषय के नोट्स PDF के लिए इसे क्लिक करे >>>
(3) महत्वपूर्ण विडिओ का लिंक -
(3) डी.एल.एड फर्स्ट इयर सभी सब्जेक्ट नाम विडिओ >>>
(4) डी.एल.एड सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी के लिए इसे क्लिक करे >>>
(5) डी एल एड फर्स्ट ईयर का सबसे अच्छा बूक कौन है ?>>>
(6) क्लास नही किये है डी एल एड की तैयारी कैसे करे ?>>>
इस पोस्ट सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए -7033746030 पर कॉल करे |