हिन्दी का शिक्षणशास्त्र-2 (प्राथमिक स्तर)
बच्चों को लिखना सिखाने में ध्यान रखने योग्य बातें
BCHCHO KO LIKHNA SIKHANE ME DHYAN RKHNE YOGY BATE
प्रश्न 6. बच्चों को लिखना सिखाने में कौन-सी बातें ध्यान रखने योग्य हैं ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर–प्रारम्भिक स्तर पर भाषा की दक्षताओं में लेखन का स्थान सुनने, बोलने तथा पढ़ने के बाद आता है। आगे चलकर सुनना, बोलना और पढ़ना साथ-साथ चलता है। लिखने का काम करते समय भी हम किसी से बातचीत ही करते होते हैं। लिखने में अक्षर को अनुरूप बना लेना अनिवार्य है। हाथ की अंगुलियों की माँसपेशियों को यथोचित घुमाने में दक्ष होना जरूरी है। अक्षरों को पढ़ने में कुशल होने पर लिखना आसान होता है, क्योंकि अक्षर की पहचान, ध्वनि और आकार मस्तिष्क में स्थायी रूप से बन जाते हैं। पढ़ना और लिखना, अलग नहीं है बल्कि साथ-साथ चलने वाली क्रियाएँ हैं। लिखना सिखाने में अध्यापक को कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है। इनमें से प्रमुख बातों का उल्लेख नीचे किया जा रहा है
बच्चों को लिखना सिखाने में ध्यान रखने योग्य बाते
(1) बैठने का ढंग
(2) आँखों से कागज की दरी छात्र
(3) कलम पकड़ने की विधि
(4) शिरोरेखा
(5) लिपि-प्रतीक
(6) अक्षर सुडौल हों
(7) नमूने उपयुक्त हों
(8) अभ्यास
बच्चों को लिखना सिखाने में ध्यान रखने योग्य बाते
(1) बैठने का ढंग
छात्रों के बैठने का ढंग उपयुक्त हो। रीढ़ की हड्डी लिखते समय सीधी रहे। झुककर लिखने की आदत न पड़ने पाये। इसके अतिरिक्त आँखों पर अधिक बल पड़ता ।। है। यदि चौकी, टेबल आदि न हो तो भूमि पर बायाँ घुटना मोड़कर, वज्रासन में बैठकर दायें जंघे पर स्टेल या कॉपी रखकर लिखना चाहिये। कॉपी किसी आधार पर रखनी चाहिये एवं आधार भी सीधा होना चाहिये। कॉपी को टेढ़ा करके लिखना गलत आदत है।
(2) आँखों से कागज की दरी छात्र
कागज को आँखों के न तो बिलकुल पास रखे और न ही आँखों से बहुत दूर। लगभग एक फुट दूर रखकर लिखना अच्छा होगा।
(3) कलम पकड़ने की विधि
पहली और दूसरी अँगुली के बीच में कलम रखकर उसे अँगूठे से पकड़ना चाहिए। कलम को निब के लगभग एक इंच ऊपर पकड़ना चाहिए | कलम इस प्रकार पकड़ी जाये कि अँगुलियों को वर्गों के आकार के अनुसार घुमाया-फिराया जा सके। हाथ की कनिष्ठिका के सहारे पुस्तिका पर घुमाया जाना चाहिये। हाथ की कुहनी शरीर की ओर ही रहनी चाहिये इसे दूर करके तिरछे ढंग से चलना उचित नहीं है। लिखते समय कलाई घुमाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। कलाई लेखन के साथ आगे चलायी जानी चाहिये। हथेली को तभी पीछे हटाना चाहिये, जब नयी पंक्ति आरम्भ करनी हो।
(4) शिरोरेखा
अक्षर का आवश्यक अंग शिरोरेखा है, अतः उसका प्रयोग करना चाहिए । वर्णों के ऊपर लगायी जाने वाली रेखा को शिरोरेखा कहते हैं। वर्गों पर शिरोरेखा का प्रयोग अवश्य होना चाहिये। शिरोरेखा की लम्बाई पूरे वर्ण के दोनों ओर वर्ण की चौड़ाई की 1/ 3 निकली होनी चाहिये । वर्ण बायें से दाहिने की ओर लिखे जाते हैं। वर्ण पर शिरोरेखा लगाने के बाद मात्रा लगानी चाहिये।
(5) लिपि-प्रतीक
अनुस्वार, हलन्त, मात्राओं के प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। छोटे-छोटे लिपि-प्रतीकों की भूल से लेख विकृत हो जाता है।
(6) अक्षर सुडौल हों
इस बात का ध्यान रहे कि छात्र अक्षरों को सुन्दर बनाने का प्रयत्न करें। अक्षर पूरे लिखे जाने चाहिए, अन्यथा वे सुडौल नहीं लगेंगे। सभी अक्षरों, शब्दों एवं वाक्यों के लिखने का क्रम हिन्दी में बाएँ से दाएँ रहे। अक्षरों की खड़ी रेखाएँ तिरछी न होकर सीधी होनी चाहिए।
(7) नमूने उपयुक्त हों
अध्यापक द्वारा बनाये गये अक्षर या शब्द आदर्श हों, जिससे कि उनके आधार पर छात्र लिख सकें।
(8) अभ्यास
लिखना एक कला है ,इसलिए एखने का अभ्यास होना चाहिए |
बिहार डी.एल.एड सेकेण्ड ईयर निचे सभी पेपर का नोट्स का लिंक दिया गया है | जिस पेपर का नोट्स चाहिए , उस पेपर के आगे Clik Here पर क्लिक करे
BIHAR D.El.Ed 2nd YEAR All Subject Notes
D.El.Ed. 2nd YEAR Paper Code | D.El.Ed. 2nd YEAR Paper(Subject) NAME | Notes Link |
Paper S1 | समकालीन भारतीय समाज में शिक्षा | |
Paper S2 | संज्ञान सीखना और बाल विकास | |
Paper S3 | कार्य और शिक्षा | |
Paper S4 | स्वयं की समझ |
|
Paper S5 | विद्यालय में स्वास्थ्य योग एवं शारीरिक शिक्षा | |
Paper S6 | Pedagogy of English (Primary Level) | |
Paper S7 | गणित का शिक्षणशास्त्र – 2 (प्राथमिक स्तर) | |
Paper S8 |
हिंदी का शिक्षणशास्त्र – 2 (प्राथमिक स्तर) |
|
Paper S9 A | गणित का शिक्षणशास्त्र (उच्च-प्राथमिक स्तर) | Clik Here |
Paper S9 B | विज्ञान का शिक्षणशास्त्र (उच्च-प्राथमिक स्तर) | Clik Here |
Paper S9 C | सामाजिक विज्ञान का शिक्षणशास्त्र (उच्च-प्राथमिक स्तर) | Clik Here |
Paper S9 D | Pedagogy of English (Upper – Primary Level) | Clik Here |
Paper S9 E | हिंदी का शिक्षण शास्त्र (उच्च-प्राथमिक स्तर) | Clik Here |
Paper S9 F | संस्कृत का शिक्षणशास्त्र (उच्च-प्राथमिक स्तर) | Clik Here |
Paper S9 G | मैथिली का शिक्षणशास्त्र (उच्च-प्राथमिक स्तर) | Clik Here |
Paper S9 H | बांग्ला का शिक्षणशास्त्र (उच्च-प्राथमिक स्तर)
| Clik Here |
Paper S9 | उर्दू का शिक्षणशास्त्र (उच्च-प्राथमिक स्तर) | Clik Here |
रोजगार एवं शिक्षा सम्बन्धी News & Notes के लिए
सोसल मिडिया लिंक
1
FAST जानकारी के लिए व्हाट एप्प ग्रुप -
व्हाट एप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए इसे क्लिक करे >>>
2
नोट्स PDF के लिए टेलीग्राम ग्रुप -
टेलीग्राम में ज्वाइन के लिए इसे क्लीक करे >>>
3
News & Notes के लिए फेसबुक पेज
4
News & Notes विडिओ यूट्यूब पर देखने के लिए
रोजगार एवं शिक्षा सम्बन्धी News & Notes के लिए
सोसल मिडिया लिंक
1
FAST जानकारी के लिए व्हाट एप्प ग्रुप -
व्हाट एप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए इसे क्लिक करे >>>
2
नोट्स PDF के लिए टेलीग्राम ग्रुप -
टेलीग्राम में ज्वाइन के लिए इसे क्लीक करे >>>
3
News & Notes के लिए फेसबुक पेज
4
News & Notes विडिओ यूट्यूब पर देखने के लिए
SMBNDHIT PRSN -
बच्चों को लिखना सिखाने में ध्यान रखने योग्य हैं
BCHCHO KO LIKHNA SIKHANE ME DHYAN RKHNE YOGY BATE
हिन्दी का शिक्षणशास्त्र-2 (प्राथमिक स्तर
HINDI KA SHIKSHAN SHASTR
D.El.Ed NOTES PDF