यह जानकारी इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तरुण साहनी द्वारा बताई गयी है |..
(१) इम्युनिटी का सही मतलब क्या होता है ?
(२) प्रश्न - किसी व्यक्ति की इम्युनिटी का स्तर क्या है? कैसे जानकारी मिलेगी ?
(३) प्रश्न - क्या इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है ?
(४) प्रश्न --बच्चों की इम्युनिटी ज्यादा होती है , ऐसा क्यों होता है?
(५) प्रश्न - इम्युनिटी बूस्टर सामान्य खाद्य पदार्थ कौन कौन है ?
(६) प्रश्न - खान-पान के साथ इम्युनिटी सुधार के लिए और क्या कर सकते है ?
EMINITY ALL INFORMETION
(१) प्रश्न - इम्युनिटी का मतलब क्या होता है ?
डॉ. तरुण साहनी - मानव शरीर में कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया हैं। कुछ शरीर के लिए फायदेमंद एवं कुछ नुकसानदेह होते है । ऐसे अव्यव जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है शरीर के अंदर के वायरस से लड़ने की शक्ति पैदा करते हैं, उसी को इम्युनिटी कहा जाता हैं।
(
२) प्रश्न - किसी व्यक्ति की इम्युनिटी का स्तर क्या है? कैसे जानकारी मिलेगी ?
डॉ. तरुण साहनी -अलग-अलग बीमारियों के प्रति इम्युनिटी जांचने के लिए अलग-अलग टेस्ट हैं। कोरोना के केस में आईजीजी एंडीबॉडी टेस्ट से इम्युनिटी की जानकारी मिलती है। सामान्यत्या हीमोग्लोबिन के स्तर से इम्युनिटी की जानकारी मिलती है। हीमोग्लोबिन पुरुषों में 16 और महिलाओं में 14 होता है। यदि पुरुषों में हीमोग्लोबिन 14 से और महिलाओं में 12 से कम हो तो हम मान सकते हैं कि इम्युनिटी कमजोर है। और आपमें रोग से लड़ने की छमता कम है |
(३) प्रश्न - क्या इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है ?
डॉ. तरुण साहनी - हां।परन्तु इम्युनिटी बढ़ाने का कृत्रिम तरीका स्थायी नहीं है। दवा से कुछ दिनों में इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। पर वह ज्यादा करगर नही है |
(४) प्रश्न --बच्चों की इम्युनिटी ज्यादा होती है , ऐसा क्यों होता है?
डॉ. तरुण साहनी -- बच्चों में इम्युनिटी ज्यादा होती है। परन्तु ऐसा नहीं है कि बच्चों में संक्रमण नहीं होता। बच्चे बहुत तरह के संक्रमण को रिसीव ही नहीं कर पाते है ,जिससे वे बचे रहते हैं।
(५) प्रश्न - इम्युनिटी बूस्टर सामान्य खाद्य पदार्थ कौन कौन है ?
डॉ. तरुण साहनी - हमारे शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बाजरा, चना और मूंग, दाल, हरी सब्जी और मूंग, दाल, दूध का सेवन ज्यादा फायदा मंद होता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए केले और सिट्रस फल जैसे संतरे, अन्नानास आदि खाना चाहिए । गरम पानी के साथ नींबू का रस कारगर है। लहसुन भी इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है। ड्राई फ्रूट्स में बादाम, मुनक्के और छुहारे को खाकर इम्युनिटी बढ़ा सकते है |
(६) प्रश्न - खान-पान के साथ इम्युनिटी सुधार के लिए और क्या कर सकते है ?
डॉ. तरुण साहनी - सिर्फ खान-पान से इम्युनिटी में सुधार नहीं हो सकता । सकारात्मक सोच, नियमित व्यायाम, 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना भी बहुत जरुरी है | तनाव भी घटाना होगा। इसके साथ पौष्टिक आहार से इम्युनिटी सुधरेगी। और आप सुरक्षित रह सकते है |