Type Here to Get Search Results !

एन आई ओ एस से डी.एल.एड. को बिहार सहित सभी राज्यों में सरकारी नौकरी में मान्यता | NIOS DElEd KI SRKARI NOKRI ME MNYTA


एन आई ओ एस से डी.एल.एड.  को बिहार सहित सभी राज्यों में सरकारी नौकरी में मान्यता |
 NIOS DElEd KI SRKARI NOKRI ME MNYTA 
 
शिक्षक सम्बन्धी सभी कोर्से ( N.I.O.S. डी.एल.एड. , रेगुलर  डी.एल.एड. ,बी.एड. , एम.एड.) इत्यादी   की  मान्यता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई द्वारा दी जाती है |  
      राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान एनआईओएस ( N.I.O.S.)  से 18 माह के डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन डीएलएड कोर्स को भारत के सभी राज्यों  में मान्य  करार दिया है|  इस डिग्री को प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी बिहार के तर्ज पर देश के किसी भी राज्य में सरकारी शिक्षक नियुक्ति के लिए योग्य होंगे तथा आवेदन कर सकेंगे | NCTE  के उप सचिव प्रीतम सिंह  ने भारत के सभी राज्य के मुख्य सचिवों को इस बाबत पत्र लिखकर स्पष्ट दिशा निर्देश दिया है |

 बिहार में एनआईओएस की डिग्री सरकारी नोकरी में मान्य है | जिसके कारण अन्य सभी राज्य के अभ्यर्थी भी अपने अपने राज्य में सरकारी नोकरी में एन आई ओ एस डी एल एड सरकारी नौकरी में मान्यता के लिए मांग कर   रहे थे 

 दरअसल उत्तराखंड के एनआईओएस डीएलएड एसोसिएशन ने गुहार लगाई थी कि बिहार की तर्ज पर उन्हें भी अपने राज्य सरकारी नौकरी  में  NIOS डीएलएड के मान्य किया   जाए | जिसके परिणाम स्वरूप NCTE को ऐसा करना पड़ा |


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad