दीपावली ( DIPAWLI ) पर्व से सम्बन्धित रोचक जानकारी
दीपावली ( DIPAWLI ) निबन्ध
कुछ लोग इसे "दीपावली" तो कुछ "दिपावली", वही कुछ लोग "दिवाली" तो कुछ लोग "दीवाली" कहते ,लिखते है । परन्तु शुद्ध शब्द "दीपावली" है| अर्थ के आधार पर दिवाली शब्द गलत है | शुद्ध शब्द "दीपावली" है , जो 'दीप'(दीपक) और 'आवली'(पंक्ति) से मिलकर बना है । जिसका अर्थ है 'दीपों की पंक्ति' ।
हिन्दुओं के मुख्य पर्व दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के अमावस्या के दिन मनाया जाता है।
दिपावली का इतिहास रामायण से भी जुड़ा हुआ है, ऐसा माना जाता है कि श्री राम चन्द्र जी ने माता सीता को रावण की कैद से छुटवाया था, तथा फिर माता सीता की अग्नि परीक्षा लेकर 14 वर्ष का वनवास व्यतीत कर अयोध्या वापस लोटे थे। जिसके उपलक्ष्य में अयोध्या वासियों ने दीप जलाए थे, तभी से दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।
.नेपालियों के लिए यह त्योहार इसलिए महान है क्योंकि इस दिन से नेपाल संवत में नया वर्ष शुरू होता है।
- (दीपावली) दिवाली हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहारो में से एक है।
- हिंदू धर्म ग्रन्थ रामायण में बताया गया है कि, भगवान राम व पत्नी सीता और उनके भाई लक्ष्मण की 14 वर्ष के वनवास से वापसी के सम्मान में दीपावली मनाया जाता है |
- हिंदु दीपावली को भगवान विष्णु की पत्नी तथा उत्सव, धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को पूजते है |
- दीपावली की रात वह दिन है जब लक्ष्मी ने अपने पति के रूप में विष्णु को चुना और फिर उनसे शादी की|
- मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और जो लोग उस दिन उनकी पूजा करते है वे आगे के वर्ष के दौरान मानसिक, शारीरिक दुखों से दूर सुखी रहते हैं।
- भारत के पूर्वी क्षेत्र उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में हिन्दू लक्ष्मी की जगह काली की पूजा करते हैं, और इस त्योहार को काली पूजा कहते हैं।
- राम भक्तों के अनुसार दीपावली वाले दिन अयोध्या के राजा राम लंका के अत्याचारी राजा रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे। उनके लौटने कि खुशी में आज भी लोग यह पर्व मनाते है।
- कृष्ण भक्तिधारा के लोगों का मत है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था।
- पौराणिक कथा के अनुसार विंष्णु ने नरसिंह रूप धारणकर हिरण्यकश्यप का वध किया था
- इसी दिन समुद्रमंथन के पश्चात लक्ष्मी व धन्वंतरि प्रकट हुए।
- दीपावली के दिन लोग एक दूसरे को उपहार और मिठाइयों का भेंट देते है। यह परम्परा अब जोरो पर है
- इस दिन बच्चे और बड़े सभी मिलकर खूब पटाखे , मोमबती जलाते है।इस प्रकार यह प्रकाश का पर्व है |
- दीपावली के दिन श्री राम जी के घर वापस लौटने की ख़ुशी हर्ष उल्लास से मनाया गया यही परम्परा आज दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
- दीपावली के दिन दीपावली के साथ धनतेरस, नरक चतुर्दशी, , गोवर्धन पूजा और भैया दूज भी मनाया जाता है।
- दिवाली वाले दिन शान को सभी अपने अपने घरो में श्री गणेश, माता लक्ष्मी और माँ सरस्वती जी की पूजा करते है।
- दीपावली के दिन बंगाल ने दुर्गा पूजा होती है एवं इसके बाद सभी अपने बड़ो का आशीर्वाद लेते है।
- दीपावली पर्व निराशा पर आशा की विजय, अधर्म पर धर्म के विजय ,पाप पर पूण्य के विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
- दीपावली त्यौहार हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है।इसका यह दिन निश्चित है |
- दीपावली के दिन श्री राम अपना चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण करके एवं रावण को मर कर लक्षुमन , सीता सहित अयोध्या वापस लौटे थे।