Type Here to Get Search Results !

Bihar Board History Class 10Th One Line Objective Question | BIHAR BOARD HISTORY CLASS 10Th ONE LINE OBJECTIVE FOR STET | इतिहास कक्षा 10वी वस्तुनिस्ट प्रश्न



Bihar Board History One Line gk

कक्षा 10 के पाठ्यक्रम के अध्याय 


01 - यूरोप में राष्ट्रवाद 

02 - समाजवाद एवं साम्यवाद 

03 - हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आन्दोलन 

04 - भारत में राष्ट्रवाद 

05 - अर्थव्यवस्था और आजीविका

06 - शहरीकरण एवं शहरी जीवन 

07 - व्यापार और भूमंडलीकरण 

08 - प्रेस-संस्कृति एवं राष्ट्रवाद  


*** यूरोप में राष्ट्रवाद ***

*** स्मरणीय तथ्य  ***


* फ्रांसीसी क्रांति 1789 ई० में हुई।


 * 14 जुलाई, 1789 ई० को बास्टील कारागृह का पतन हुआ। यहीं से क्रांति का नाद बजा था। आज भी 14 जुलाई का दिन फ्रांस में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।


* 1797 ई. में नेपोलियन ने इटली पर हमला किया। यहीं से नेपोलियाई युद्धों की शुरूआत हुई। 


* 1814-15 ई० में नेपोलियन का पतन तथा वियना शांति संधि हुई। 


* इंग्लैण्ड में औद्योगीकरण अठारहवीं सदी के दूसरे भाग में आरंभ हुआ लेकिन फ्रांस और जर्मनी के कुछ हिस्सों में यह उन्नीसवीं सदी के दौरान हुआ। 


* यूरोप में उन्नीसवीं सदी के शुरूआती दशकों में राष्ट्रीय एकता से संबंधित विचार उदारवाद के करीब से जुड़े हुए थे।


* 1815 ई० में नेपोलियन की हार के बाद यूरोपीय सरकारें रूढ़िवादी भावना से प्रेरित थीं।


* 1821 ई. में यूनानी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष प्रारंभ हो गया। 


* 1832 ई. की कुस्तुन्तुनिया की संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी। 


* 1834 ई० में प्रशा की पहल पर एक शुल्क संघ जॉलवेराइन (Zollverein) स्थापित किया गया जिसमें अधिकांश जर्मन राज्य शामिल हो गए । 


* इंग्लैंड और स्कॉटलैन्ड के बीच ‘एक्ट ऑफ यूनियन' (1707 ई०) से' यूनाइटेड किंग्डम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन का गठन किया गया। 


* 1801 ई० में आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंग्डम में शामिल कर लिया गया। 


* 1871 ई० के बाद यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का स्रोत बाल्कन क्षेत्र था। 

 

***  समाजवाद एवं साम्यवाद  ***

***  स्मरणीय तथ्य ***

* 1917 ई० में रूस में विश्व की सबसे पहली समाजवादी क्रांति हुई । यह क्रांति शांतिपूर्ण थी।


* क्रांति पूर्व रूस में किसानों तथा मजदरों की दशा अत्यंत सोचनीय थी। रूस का जार निरंकुश तथा स्वेच्छाचारी था। साधारण जनता को कोई राजनीतिक अधिकार प्राप्त नहीं था, इसलिए लोग जार के विरुद्ध थे।


* रूढ़िवादी तबका रैडिकल और उदारवादी दोनों के खिलाफ था। फ्रांसीसी क्रांति के बाद रूढ़िवादी भी बदलाव की जरूरत को स्वीकार करने लगे। 


* समाज के पुनर्गठन की संभवतः सबसे दूरगामी दृष्टि प्रदान करने वाली विचारधारा समाजवाद ही था। 


* मार्क्स का विचार था कि औद्योगिक समाज 'पूँजीवादी समाज' है। उनका विश्वास था कि स्वयं को पूँजीवादी शोषण से मुक्त कराने के लिए मजदूरों को एक अत्यन्त भिन्न किस्म का समाज बनाना होगा जिसमें सारी सम्पत्ति पर पूरे समाज का नियंत्रण और स्वामित्व रहे। 


** हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आन्दोलन  **

***  स्मरणीय तथ्य  ***


* वियतनाम को अनौपचारिक रूप से 1945 ई० में आजादी मिली।


* वियतनामी राष्ट्रवाद औपनिवेशिक परिस्थितियों में विकसित हुआ था।


* हिन्द-चीन तीन देशों से मिलकर बना है। ये तीन देश हैं—वियतनाम, लाओस और कंबोडिया। 


* 1873 ई. में फ्रांसीसियों ने गार्निए को उत्तर में स्थित टोकिन प्रांत में उपनिवेश स्थापित करने का जिम्मा सौंपा था। 


* 1802 में न्यूगेन राजवंश के अंतर्गत राष्ट्रीय एकीकरण के प्रतीक न्यूगेन आन्ह की सम्राट के रूप में ताजपोशी हुई। 


* 1867 ई० में कोचिन चाइना (दक्षिण) फ्रांस का उपनिवेश बन गया। 


* 1887 ई. में कोचिन चाइना, अन्नाम, टोंकिन, कंबोडिया और बाद में लाओस को मिलाकर इंडो-चाइना यूनियन की स्थापना की गई। 


* 1930 ई. में हो-ची-मिन्ह ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की।


* वियतनाम में रहनेवाले फ्रांसीसी नागरिकों को कोलोन कहा जाता था।

 

*1945 ई. में वियेतमिन्ह ने जनविद्रोह शुरू किया। बाओ दाई को गद्दी से हटा दिया गया 23 सितम्बर, 1945 ई० को हो-ची-मिन्ह ने हनोई में स्वतंत्रता की घोषणा की। 


* 1954 ई० में दिएन-बिएन-फू के मोर्चे पर फ्रांसीसी सेना ने घुटने टेक दिए । 


* 1961 ई० में केनेडी ने दक्षिणी वियतनाम के लिए अमेरिकी सैनिक सहायता बढ़ाने का निर्णय लिया। 

* 1974 ई० में पेरिस शांति संधि हुई। 

* 30 अप्रैल, 1975 ई. को एल० एन० एफ० ने राष्ट्रपति के महल पर कब्जा कर लिया।

* 1976 ई. में वियतनाम के दोनों हिस्सों को मिलाकर वियतनाम समाजवादी गणराज्य की स्थापना की गई। 


*** भारत में राष्ट्रवाद ***

***  स्मरणीय तथ्य  ***


* प्रदर्शन या विरोध का ऐसा स्वरूप जिसमें लोग किसी दुकान, फैक्ट्री या दफ्तर के भीतर जाने का रास्ता रोक लेते हैं, पिकेटिंग कहलाता है। 


* बिना किसी पारिश्रमिक के काम करवाना, बेगार कहलाता है। 


* लोगों की शिकायतों को महात्मा गाँधी ने स्वतंत्रता के लिए एक संगठित आन्दोलन का रूप देने का सफल प्रयास किया। 


* 1918-19 ई. में बाबा रामचंद्र ने उत्तर प्रदेश के किसानों को संगठित किया ।

*  किसी के साथ सम्पर्क रखने और जुड़ने से इंकार करना या गतिविधियों में हिस्सेदारी, चीजों की खरीद तथा इस्तेमाल से इन्कार करना, बहिष्कार कहलाता है। 


* इंग्लैंड, इमिग्रेशन एक्ट के तहत बागानों में काम करने वाले मजदूरों को बिना इजाजत बागान से बाहर जाने की छूट नहीं होती थी। 


* खिलाफत आन्दोलन मोहम्मद अली तथा शौकत अली दोनों बंधुओं द्वारा संचालित एक विरोध आन्दोलन था जो तुर्की के साथ युद्ध के बाद किए गए अन्याय के विरुद्ध था।


* असहयोग-खिलाफत आन्दोलन गाँधीजी द्वारा जनवरी, 1921 ई० में चलाया गया। इसका उद्देश्य पंजाब तथा तुर्की में हुए अन्याय का विरोध करना तथा स्वराज्य की प्राप्ति करना था। 


• गाँधीजी ने अपने 78 अनुयायियों के साथ अपने आश्रम साबरमती से डांडी तक पैदल यात्रा की और नमक बनाकर नमक कानून तोड़ा था, जो डांडी मार्च के नाम से प्रसिद्ध है। 


* पूना समझौता, गाँधीजी तथा डॉ० बी० आर० अम्बेदकर द्वारा हस्ताक्षरित एक समझौता था। इसके अन्तर्गत दलित वर्गों को प्रांतीय तथा केन्द्रीय विधान परिषदों में सीटों का आरक्षण दिया गया था। 


** अर्थव्यवस्था और आजीविका **

** स्मरणीय तथ्य ** 

* इंग्लैण्ड में सबसे पहले कारखानों की स्थापना 1730 ई० के दशक में हुई। 18वीं सदी में कारखानों की संख्या में कई गुनी वृद्धि हुई।


* सूती और कपास उद्योग ब्रिटेन में 1840 के दशक तक औद्योगिकरण के प्रथम चरण का सबसे बड़ा उद्योग बन गया।


* मशीन उद्योगों के आगमन से पहले भारत से आयात की गई रेशम तथा सूती कपड़ों की अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में एकाधिकार था।


* 19वीं शताब्दी के अंत में भारत में सूती कपड़ा मिलों की स्थापना हुई।


* जेम्स हारग्रीब्ज द्वारा 1764 ई० में बनाई गई स्पिनिंग जेनी मशीन ने कताई की प्रक्रिया तेज कर दी और मजदूरों की माँग घटा दी।


* बंगाल में पहली जूट मिल 1855 ई० में स्थापित हुई। 


* उत्तरी भारत में एल्गिन मिल 1860 के दशक में कानपुर में खुली ।


* बम्बई में पहली कपड़ा मिल 1854 ई० में स्थापित हुई। 


* अहमदाबाद की पहली सूती मिल 1874 ई. में आरंभ हुई। 


* 1912 में जे० एन० टाटा ने जमर्शदपुर में भारत का पहला लौह एवं इस्पात संयंत्र स्थापित किया। 


* बुनकरों के निरीक्षण, आपूर्ति को एकत्र करने तथा कपड़े की गुणवत्ता जाँच करने वाला ब्रिटिश सरकार का वेतनभोगी कर्मचारी गुमाश्ता (Gomastha) कहलाता था। 


* ऐसा व्यक्ति जो रेशों के हिसाब से ऊन को 'स्पेटल' करता है या छाँटता है स्टेपलर कहलाता है। 


* वह प्रक्रिया जिसमें कपास या ऊन आदि रेशों को कताई के लिए तैयार किया जाता है कार्डिंग कहलाता है। 


* फ्लाई शटल रस्सियों और पुलियों के जरिये चलनेवाला एक यांत्रिक औजार है जिसका बुनाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 


** शहरीकरण एवं शहरी जीवन **

*** स्मरणीय तथ्य *** 

* शहरीकरण का लंबा इतिहास है परन्तु आधुनिक शहर के उदय का इतिहास 200 साल से ज्यादा पुराना नहीं है। 


* औद्योगिक पँजीवाद का उदय दनिया के बहत बड़े भाग पर औपनिवाशक शासन आर लोकतांत्रिक आदर्शों का विकास—इन तीन ऐतिहासिक प्रक्रियाओं ने आधुनिक शहर की शक्ल-सूरत तय करने में निर्णायक भूमिका निभायी।

 

* शहर प्रायः राजनीतिक सत्ता, प्रशासनिक नेटवर्क, व्यापार एवं उद्योग, धार्मिक संस्थानों एवं बौद्धिक क्रियाओं के केन्द्र होते हैं। 


* किसी प्रांत या देश का विशाल और घनी आबादी वाला शहर जो प्रायः वहाँ की राजधानी भी होता है, महानगर कहलाता है। 


* लंदन शहर का विकास भी औद्योगिक क्रांति का ही परिणाम था। उद्योगों ने बड़ी मात्रा में दूसरे स्थानों से लोगों को आकर्षित किया। 


* लंदन को साफ करने के लिए अनेक कदम उठाए गए । हरियाली बढ़ाने के प्रयत्न किए गए और शहर में प्रदूषण कम करने के लिए कई उपाय किए गए। भीड़-भाड़ को कम करने के प्रयास किए गए। लंदन में भूमिगत रेल का निर्माण किया गया। 


* लंदन में टूटे-फूटे और अक्सर बेहिसाब भीड़ वाले अपार्टमेंट टेनेमेंट्स कहलाते थे। 


* चॉल 1860 ई० के दशक में बंबई के स्थानीय क्षेत्रों में बनने वाले बहुमंजिला भवन होते थे। 


** व्यापार और भूमंडलीकरण **

**  स्मरणीय तथ्य ** 


* 3000 ईसा पूर्व में समुद्रीतटों पर होनेवाले व्यापार के माध्यम से सिंधु घाटी की सभ्यता उस इलाके से भी जुड़ी हुई थी जिसे आज हम पश्चिमी एशिया के नाम से जानते हैं।


* हम भूमंडलीकरण (वैश्वीकरण) के युग से गुजर रहे हैं । वैश्वीकरण से अभिप्राय यह है कि विभिन्न देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं, पूँजी एवं प्रौद्योगिकी के मुक्त प्रवाहों को प्रोत्साहित करना । विविध देशों द्वारा इन प्रवाहों पर लगाए गए प्रतिरोधों को तेजी से हटाया जा रहा है। 


* बड़े भूस्वामियों के दबाव में ब्रिटेन ने मक्का आयात पर प्रतिबंध लगा दिया । इसे कॉर्न लॉ के नाम से जाना जाता है। 


* 1890 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका भी औपनिवेशिक ताकत बन गया । 


* 1890 में रिंडरपेस्ट नामक बीमारी ने अफ्रीका में कुहराम मचा दिया। 


* खोज से पूर्व अमेरिका विश्व से लगभग हजारों वर्ष तक अनजाना एवं कटा हुआ था। 


* विभिन्न राष्ट्रों में लोगों, सामानों तथा सेवाओं की निर्विरोध गतिविधियों की अनुमति को भूमंडलीकरण (globelization) कहते हैं। 


** प्रेस-संस्कृति एवं राष्ट्रवाद  ** 

 *** रमरणीय तथ्य ***


* मुद्रण तकनीक सबसे पहले चीन, जापान तथा कोरिया में विकसित हुई। 


* चीनी बौद्ध प्रचारक 768-770 ई. के आसपास छपाई की तकनीक लेकर जापान गए। 


* जापान की सबसे पुरानी पुस्तक का नाम है 'डायमण्ड सूत्र' । इसका प्रकाशन 868 ई. में किया गया। इसमें पाठ के साथ-साथ काठ पर चित्र खुदे हैं।


* मार्कोपोलो एक यूरोपीय खोजी यात्री थी । वह चीन से अपने साथ मुद्रण की तकनीक यूरोप ले आया। 


* इटलीवासियों ने लकड़ी के ब्लॉकों की सहायता से पुस्तकों का निर्माण करना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद शीघ्र ही मुद्रण प्रौद्योगिकी समूचे यूरोप में फैल गई। 


* लेटर प्रिंटिंग प्रेस में प्लेट एक ऐसा बोर्ड होता है, जिसमें अक्षर सजाकर रखे जाते हैं। 


* मुद्रण प्रौद्योगिकी में सबसे बड़ा परिवर्तन जर्मनी के शहरी स्ट्रैसबर्ग में आया । 


* जोहान्स गुटेनबर्ग एक जर्मन सुनार तथा आविष्कारक था। गुटेनबर्ग ने यूरोप में मुद्रण का आविष्कार किया। फलतः मुद्रण की जगह यांत्रिक मुद्रण ने ले ली। - 


* अंग्रेजों की दमन नीति के बावजूद राष्ट्रवादी अखबार देश के हर कोने में बढ़ते एवं फैलते रहे। 


Related Question-

STET HISTORY CLASS 10Th OBJECTIVE QUESTION 

BIHAR BOARD HISTORY CLASS 10Th OBJECTIVE  

Bihar Board class 10th History One Line gk


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad