AB Jankari : Valentine's Day (वैलेंटाइंस डे ) 14 February Day को भारत सहित विश्व के लगभग सभी देशो में प्यार का दिन माना जाता है। वैलेंटाइंस ज्यादातर देशों में मनाया जाता है। इस दिन कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करता है।यह अंग्रेजी बोलने वाले देशों में, ये एक पारंपरिक दिवस है, जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार वैलेंटाइन कार्ड भेजकर, फूल देकर, या मिठाई आदि देकर करते हैं। Valentine's Day (वैलेंटाइंस डे) से सम्बन्धित प्यार की अनेक कहानियां हैं |
लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइंस डे मनाने के लिए 14 फरवरी का दिन ही ही क्यों चुना गया ,इसका कारण क्या है ,इसका इतिहास क्या है ? Valentine's Day (वैलेंटाइन डे) की शुरुआत कैसे हुई ?
वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई ?
रोम के एक पादरी थे संत वैलेंटाइन। वे संसार में प्यार को बढ़ावा देने में चाहते थे। उनके लिए प्रेम में ही जीवन था और जीवन ही प्रेम । लेकिन इसी शहर के एक राजा क्लॉडियस को उनकी प्रेम के बारे में ठीक इसके विपरीत विचार थे ,उसे ये बात पसंद नहीं थीं। राजा को लगता था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धि के साथ साथ शक्ति भी खत्म होती हैं। इसी वजह से उसके राज्य में सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे। शादी पर रोक था | जो अधिकारी शादी करते थे उसे दंड दिया जाता था |
परन्तु संत वैलेंटाइन जो एक पादरी थे ने राजा क्लॉडियस के इस आदेश का विरोध किया और रोम के लोगों को प्यार और विवाह के लिए प्रेरित किया। तथा इसे सही बताया , उन्होंने कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां करने में सहायता पहुचाई । कुछ लोग इनके विचार से जुड़े सहमत हुवे तो कुछ ने इसका विरोध किया |जो लोग इसके विपरीत थे राजा से सिकायत किये राजा भी इस बात से क्रोधित हुवा उसने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 में फांसी पर लटका दिया। उस दिन से हर साल इसी दिन को 'प्यार के दिन' के तौर पर Valentine's Day (वैलेंटाइंस डे ) मनाया जाता है।
Valentine's Day (वैलेंटाइंस डे )से सम्बन्धित मुख्य जानकारी -
- संत वैलेंटाइन ने अपनी मौत के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस जो पूरी तरह अंधी थी उसके आँख खराब हो गये थे ,को अपनी आंखे दान कीं। संत वैलेंटाइन ने जेलर के पुत्री जेकोबस को एक पत्र भी लिखा, जिसके अंत में उन्होंने लिखा था 'तुम्हारा वैलेंटाइन'। यह कहानी प्यार के लिए बलिदान होने वाले वैलेंटाइन की है |
- Valentine's Day (वैलेंटाइंस डे ) पर अमेरिका ने ग्रीटिंग कार्ड एसोसिएशन का अनुमान है कि लगभग एक अरब वैलेंटाइन हर साल पूरी दुनिया में भेजे जाते हैं, जिसके कारण,क्रिसमस के बाद, Valentine's Day (वैलेंटाइंस डे ) की छुट्टी को कार्ड भेजने वाले दूसरे सबसे बड़े दिवस के रूप में जाना जाता है।
- रोम के संत वैलेंटाइन रोम के एक पादरी थे जिनको लगभग 269 ईसवी में शहादत मिली और वाया फ्लेमिनिया में उन्हें दफनाया गया था।
- सेंट वैलेंटाइन की यादगार प्राचीन है, क्योंकि, उनके नाम के अलावा, सेंट वैलेंटाइन के बारे में कुछ भी ज्ञात नहीं है सिवाय इसके की इन्हें वाया फ्लेमिनिया में १४ फरबरी को दफनाया गया था।
- एक अरब वैलेंटाइन पूरी दुनिया में प्रति वर्ष भेजे जाते हैं, जिसकी वजह से इसका नंबर क्रिसमस के बाद ग्रीटिंग कार्ड भेजने वाली दूसरी सबसे बड़ी छुट्टी के रूप में आता है।