Type Here to Get Search Results !

साइंस के कुछ महत्वपूर्ण नियम | SCIENCE KE KUCHH MHTVPURN NIYAM

Top Post Ad


साइंस के कुछ महत्वपूर्ण नियम

SCIENCE KE KUCHH MHTVPURN NIYAM


  • बायल  का नियम -"स्थिर ताप पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन उसके दाब का व्युत्क्रमानुपाती होता है।" 


  • चार्ल्स का नियम -"स्थिर दाब पर किसी गैस की नियत मात्रा का आयतन उसके परम ताप का अनुक्रमानुपाती होता है।" 


  •  एवोगाड़ो का नियम -"समान ताप और दाब पर सभी गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है। " 

  • ग्राहम का गैसीय विसरण नियम - "नियत ताप एवं दाब पर विभिन्न गैसों के विसरण की आपेक्षिक । गतियाँ उनके घनत्वों के वर्गमूल के विपरीत अनुपात में होती है।" 

  • न्यूलैण्ड का अष्टक नियम -  यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु-भारों के क्रम में सजाया जाय तो किसी भी तत्व से प्रारंभ करने पर आठवाँ तत्व प्रथम तत्व के समान ही गुणवाला होगा, जैसा कि संगीत का आठवाँ स्वर पहले स्वर के समान होती है। न्यूलैण्ड ब्रिटेन का वैज्ञानिक था। 

  • डाबर नियर का नियम-  तत्वों को तीन-तीन के समूह में इस प्रकार वर्गीकृत किया गया कि मध्यम तत्व का परमाणु द्रव्यमान अन्य दोनों तत्वों के द्रव्यमान का औसत था। इस नियम को डाबर नियर का ट्रायड (Triad) का नियम कहा जाता था। 

  • मेंडलीफ का आवर्त्त नियम - "तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्त फलन होते हैं।" दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु-भारों के क्रम में सजाया जाय तो एक निश्चित संख्या के बाद लगभग समान गुणवाले तत्व पाये जाएंगे। 

  •  आधुनिक आवर्त नियम या मोसले का आवर्त्त नियम-  तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं। 


  • मात्रा क्रिया का नियम (Law of Mass Action)- "किसी पदार्थ की प्रतिक्रिया करने की गति उसकी सक्रिय मात्रा की समानुपाती होती है और रासायनिक प्रतिक्रिया की गति प्रतिकारक पदार्थों के सक्रिय मात्राओं के गुणनफल के समानानुपाती होती है।" 


  • ली-शेतलिए का सिद्धांत(Le-chatelier's Principle) अगर कोई उत्क्रमणीय प्रतिक्रिया साल्यावस्था में हो और उसमें ताप, दाब या सांद्रण में परिवर्तन किया जाय तो साम्य उस दिशा में अग्रसर होगा जिससे परिवर्तन का प्रभाव समाप्त हो जाए। 

Below Post Ad

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.